बाराबंकी, अप्रैल 21 -- रामनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर की इमरजेंसी सेवा इन दिनों बदहाल स्थिति में है। मंगलवार शाम करीब सात बजे यहां व्यवस्थाएं बेहद लचर नजर आईं। इमरजेंसी वार्ड में पड़े चार बेडों पर गंदी चादरें बिछी थीं जबकि कई बेडों पर न तो बेडशीट थीं और न ही तकिए उपलब्ध थे। गर्मी के इस मौसम में मरीजों को पर्याप्त राहत भी नहीं मिल पा रही है। वार्ड में केवल दो पंखों के सहारे मरीजों को भर्ती रखा जा रहा है जबकि कूलर जैसी जरूरी व्यवस्था का अभाव है। इससे मरीजों और उनके तीमारदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- गर्मी शुरू होते ही बढ़े बुखार के मरीज स्थिति और भी चिंताजनक तब हो जाती है जब शाम होते-होते स्टाफ भी नदारत हो जाता है। जिससे इमरजेंसी सेवाएं भगवान भरोसे चलती नजर आती हैं। इन दिनों पेट दर्द और बुखार के मरीजों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.