देवरिया, मई 27 -- देवरिया, निज संवाददाता। जनपद में 108 एवं 102 एम्बुलेंस सेवा के कर्मचारियों सोमवार को मेडिकल कालेज परिसर में पायलट दिवस मनाया गया। इस दौरान एम्बुलेंस पर तैनात पायलटों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर बधाई दी। गोरखपुर मंडल के रीजनल मैनेजर दिग्विजय मौर्या ने बताया कि ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज द्वारा प्रत्येक वर्ष 26 मई को पायलट दिवस मनाया जाता है। इस दिन एम्बुलेंस पायलटों के योगदान को सम्मानित किया जाता है। पायलट एम्बुलेंस सेवा की महत्वपूर्ण कड़ी हैं, जो मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने,आपदा एवं आपात स्थितियों में अहम भूमिका निभाते हैं। प्रोग्राम मैनेजर राजन विश्वकर्मा ने कहा कि ईएमटी आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों को सेवाएं प्रदान कर उनकी जान बचाने का कार्य करते हैं। यह भी पढ़ें- एंबुलेंस सेवा में बेहतर काम करने वाले प...