इमरजेंसी सेवाओं के लिए विशेष व्यवस्था की मांग
हमीरपुर, जून 25 -- हमीरपुर। सपाइयों ने गुरुवार को डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपते हुए यमुना पुल पर मरम्मत के दौरान गंभीर मरीजों व आपातकालीन सेवाओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए विशेष प्रबंध की मांग की है। सपा नेता युगांक मिश्रा एडवोकेट के नेतृत्व में सपाइयों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन में कहा गया है कि यमुना पुल पर निर्माण कार्य के चलते तीन दिनों तक रात आठ बजे से लेकर सुबह आठ बजे तक यातायात बंद रखने एवं डायवर्जन व्यवस्था लागू किए जाने का निर्णय लिया गया है। लेकिन इसके साथ-साथ नागरिकों की सुरक्षा एवं आपातकालीन परिस्थितियों को ध्यान में रखना भी उतना ही जरूरी है। पूर्व में पुल बंद होने के दौरान कई गंभीर समस्याएं सामने आई थीं। इसे ध्यान में रखते हुए सपाइयों ने एंबुलेंस, गंभीर मरीजों को ले जाने वाले निजी वाहन तथा अन्य आपातकालीन सेवाओं से ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.