मऊ, मार्च 29 -- मऊ, संवाददाता। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में जाने वाले बदहाल मार्ग पर विगत शुक्रवार की शाम हुई बारिश के बाद जलजमाव की स्थिति बन गई है। इस दुर्व्यवस्था के चलते इस मार्ग से होकर इमरजेंसी वार्ड में जाने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों के साथ ही अस्पताल कर्मियों को परेशानी उठानी पड़ी। मरीजों ने अस्पताल प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए आवागमन की सुविधा सुदृढ करने की मांग किया है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन जिलेभर से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का आना होता है। वहीं गम्भीर रुप से घायलों को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया जाता है। लेकिन इमरजेंसी वार्ड तक पहुंचने वाले मार्ग के क्षतिग्रस्त होने के चलते विगत शुक्रवार की शाम हुई बारिश के बाद सड़क की पटरियों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस बीच सोमवार को अस्पताल...