समस्तीपुर, दिसम्बर 22 -- समस्तीपुर । भीषण शीतलहर के बीच सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाजरत मरीजों को न तो कंबल उपलब्ध कराया जा रहा है और न ही वार्डों में हीटर की व्यवस्था दिख रही है। ठंड से बचाव के अभाव में मरीजों की रात करवट बदलते हुए गुजर रही है। अस्पताल में भर्ती वे मरीज जो घर से कंबल लेकर आते हैं, उनकी किसी तरह रात कट जा रही है, लेकिन जो मरीज अस्पताल प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले कंबल के भरोसे हैं, उन्हें ठंड में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। हालांकि अस्पताल प्रबंधन कंबल की व्यवस्था रहने का दावा कर रहा है। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने सोमवार की शाम सदर अस्पताल का जायजा लिया। मरीजों ने बताया कि अस्पताल के बेड पर बिछी चादरों से दुर्गंध आती है, जिससे साफ जाहिर होता है कि इन्हें समय पर धोया और बदला नहीं जाता। इसी कारण कई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.