दरभंगा, मई 22 -- संजय लाला, दरभंगा। डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग के एक भाग में गुरुवार को बिजली गुल रहने से करीब घंटेभर वहां अंधेरा छाया रहा। इस दौरान मरीजों के बीच अफरातफरी मची रही। बिजली आने के बाद वहां लोगों ने राहत की सांस ली। बिजली गुल रहने के दौरान सर्जरी व मेडिसिन इमरजेंसी कक्ष में चिकित्सक मोबाइल टॉर्च की रोशनी में मरीजों का इलाज करते रहे। क्रिटिकल केयर वार्ड में घुप अंधेरा छाया रहा। मोबाइल टॉर्च की रोशनी में मरीजों को इंजेक्शन दिया जा रहा था। ड्रेसिंग रूम में भी घंटे भर अंधेरा छाया रहा। वहीं दूसरी ओर मोबाइल टॉर्च की रोशनी में मरीजों का प्लास्टर किया जा रहा था। यह भी पढ़ें- सीएचसी में अंधेरा, ट्रांसफार्मर लाइन न जुड़ने पर भड़के स्वास्थ्य कर्मी उपाधीक्षक डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण इमरजेंसी विभाग के एक भाग में...