नई दिल्ली, अगस्त 17 -- अचानक नौकरी चली जाए, मेडिकल खर्च आ जाए, घर में कोई बड़ी मरम्मत करवानी पड़े या परिवार में कोई बिना बताए जिम्मेदारी आ जाए। तो ऐसे समय में इमरजेंसी फंड सबसे बड़ा सहारा बनता है। लेकिन अगर यही पैसा आपके रोजमर्रा के सेविंग अकाउंट में पड़ा है, तो उसे बिना सोचे-समझे खर्च करने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए ये जरूरी है कि इमरजेंसी फंड का पैसा आपके रोजाना के इस्तेमाल होने वाल बैंक अकाउंट में नहीं होना चाहिए। इमरजेंसी फंड ऐसा पैसा होना चाहिए जो मुश्किल वक्त में तुरंत मिल जाए, लेकिन इतना आसानी से खर्च न हो कि सेल, शॉपिंग या छुट्टी के नाम पर चुपचाप खत्म हो जाए। यहां जानिये क्यों जरूरी है इमरजेंसी फंड को अलग बैंक अकाउंट में रखना?इमरजेंसी फंड को अलग रखना क्यों है जरूरी? मान लीजिए आपके अकाउंट में 1 लाख रुपये पड़े हैं और उसी खाते से ...