इमरजेंसी पैथोलॉजी में टला सीबीसी जांच पर संकट
दरभंगा, जून 19 -- संजय लाला,दरभंगा। डीएमसीएच के इमरजेंसी पैथोलॉजी यूनिट में गुरुवार को मरीजों के लिए कंप्लीट ब्लड काउंट (सीबीसी) जांच उपलब्ध रही। अस्पताल प्रशासन की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए डायलवेंट उपलब्ध करा देने से जांच ठप होने का खतरा फिलहाल टल गया है। बताया जाता है कि यूनिट को सात डायलवेंट उपलब्ध कराए गए हैं जिनके उपयोग से अगले आठ- नौ दिनों तक जांच में कोई परेशानी नहीं होगी। बताया जाता है कि कुरियर के माध्यम से केमिकल मंगाया गया। बता दें कि आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' में गुरुवार के अंक में पेज पांच पर छपी खबर के माध्यम से सीबीसी जांच के ठप होने की आशंका जताई गई थी। यह भी पढ़ें- इमरजेंसी पैथोलॉजी में टला सीबीसी जांच पर संकट अस्पताल प्रशासन की ओर से पर्याप्त मात्रा में सभी केमिकल दो से तीन दिनों में उपलब्ध कराने का आश्वासन दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.