इमरजेंसी पैथोलॉजी में केमिकल के अभाव में महत्वपूर्ण जांच ठप
दरभंगा, जून 17 -- दरभंगा, नगर प्रतिनिधि। डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग के पैथोलॉजी यूनिट में केमिकल के अभाव में कई महत्वपूर्ण जांच ठप हो गए हैं। डाइलवेंट जल्द उपलब्ध नहीं कराया जाता है तो सीबीसी जैसी महत्वपूर्ण जांच भी ठप हो जाएगी। सीबीसी ठप होने से मरीजों के बीच हाहाकार मच जाएगा। अस्पताल प्रशासन को पत्र लिखकर क्लीनिकल पैथोलॉजी विभाग की ओर से जल्द से जल्द केमिकल उपलब्ध कराने की दिशा में कार्रवाई का अनुरोध किया गया है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार सीबीसी जांच के लिए बचा हुआ अंतिम डाइलवेंट से मरीजों की जांच की गई। बताया जाता है कि ये केमिकल के समाप्त होने के बाद महत्वपूर्ण जांच ठप हो जाएगी। इस जांच के अलावा कैल्शियम, एलडीएच और एसजीओटी जांच भी ठप होने की कगार पर हैं।बता दें कि केमिकल के अभाव में इमरजेंसी पैथोलॉजी में लाइपेज, सीआरपी, टोटल प्रोटीन,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.