अलीगढ़, जनवरी 5 -- अलीगढ़। मलखान सिंह जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर रविवार की रात एक अजीब सा सन्नाटा पसरा था। इमरजेंसी के द्वार पर बिछी बेंचों पर करीब 12 तीमारदार बैठे दिखे। पास ही सुरक्षाकर्मी तैनात थे, अलाव की हल्की सी आंच ठंड से कुछ राहत दे रही थी। भीतर इलाज जारी था, लेकिन बाहर का माहौल मानो थम सा गया था। इस खामोशी को केवल एंबुलेंस के सायरन ही तोड़ रहे थे। हर बार सायरन की आवाज के साथ वही दृश्य दोहराया जाता, एंबुलेंस आती, मरीज उतारा जाता और स्ट्रेचर तेजी से इमरजेंसी के भीतर गुम हो जाता। कुछ ही मिनटों बाद फिर वही सन्नाटा। हैरानी इस बात की रही कि अस्पताल परिसर में तीमारदारों के लिए रैन बसेरा बना हुआ है, फिर भी अधिकांश तीमारदार वहां जाने की बजाय गेट के बाहर सुरक्षाकर्मियों के साथ बैठे नजर आए। शायद अलाव की वजह से यह जगह ज्यादा सुरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.