इमरजेंसी की स्थिति वाले मरीज के लिए राहत भरी खबर
लखीसराय, मई 23 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के मरीज के लिए राहत भरी खबर है। सदर अस्पताल लखीसराय में इमरजेंसी सेवा को और बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा इमरजेंसी वार्ड के विस्तार की तैयारी शुरू कर दी गई है, जिससे गंभीर मरीजों को अब पहले से अधिक त्वरित और व्यवस्थित इलाज मिल सकेगा।
इमरजेंसी वार्ड का विस्तार जानकारी के अनुसार इमरजेंसी वार्ड का दायरा बढ़ाने के साथ ही इसे जनरल ओपीडी से पूरी तरह अलग किया जाएगा। अब इमरजेंसी मरीजों के लिए अलग प्रवेश द्वार की व्यवस्था की जाएगी, ताकि गंभीर स्थिति में आने वाले मरीजों को भीड़भाड़ का सामना न करना पड़े। इससे इलाज में होने वाली देरी को कम करने में मदद मिलेगी और मरीज को तुरंत इलाज की सुविधा उपलब्ध कराया जा सकेगा।
संक्रमण के खतरे को कम करना डीएस डॉ कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.