जौनपुर, मार्च 3 -- जौनपुर, संवाददाता। ईरान में बने तनावपूर्ण हालात को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। जनपद के जो नागरिक विदेशों में फंसे हैं या जिन पर संभावित खतरे की आशंका है, उनके परिजनों की सहायता के लिए कलक्ट्रेट परिसर में इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर स्थापित किया गया है। प्रशासन की सूचना के मुताबिक हेल्पलाइन नंबर 9454417117 तत्काल प्रभाव से चालू कर दिया गया है। इस नंबर पर संपर्क कर परिजन संबंधित व्यक्ति की लोकेशन, स्थिति और अन्य जरूरी जानकारी दे सकते हैं, जिससे शासन स्तर पर समन्वय बनाकर मदद पहुंचाई जा सके। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा ने बताया कि कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित रहेगा। यहां तैनात कर्मचारी प्राप्त सूचनाओं को संकलित कर अधिकारियों तक भेजेंगे और जरूरत पड़ने पर विदेश मंत्रालय तथा संबंधित एजेंसियों से संपर...