इमरजेंसी, सीएचसी, पीएचसी पर होगा रेफरल रजिस्टर
देवरिया, जून 28 -- देवरिया, निज संवाददाता। मेडिकल कालेज की इमरजेंसी, सीएचसी, पीएचसी पर पर रेफरल रजिस्टर रखा जायेगा। डीएम के निर्देश पर सीएमओ ने सीएमएस व समस्त अधीक्षक व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को पत्र जारी किया है। रजिस्टर में दर्ज मरीजों को रेफर करने का कारण दर्ज करना होगा। एक सामाजिक कार्यकर्ता ने रेफरल रजिस्टर बनाने की डीएम से मांग किया था। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में विभिन्न बीमारियों से पीड़ित, मारपीट व हादसों में घायल मरीज 24 घंटे पहुंचते हैं। लेकिन इलाज करने वाले गंभीर मरीजों को रेफर कर दिया जाता है। मेडिकल कालेज होने के बाद भी जिला अस्पताल की तर्ज पर मरीजों को रेफर किया जाता है। शाम को रेफर करने वाले मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। थोड़ा भी गंभीर होने पर मरीजों को इलाज का रिस्क लेने की जगह रेफर कर दिया जाता है। ऐसे मरीजों को कुछ ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.