रांची, अप्रैल 26 -- रांची। आईआईएमसी एलुमनी एसोसिएशन (इमका) के झारखंड चैप्टर का मिलन समारोह शनिवार की रात में हुआ। झारखंड चैप्टर के अध्यक्ष और पलामू के डीआईजी किशोर कौशल ने रांची मीट की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में झारखंड चैप्टर की नींव रखने वाले सेल के पदाधिकारी मनोज कुमार और आनंद दत्त को पिलर ऑफ इमका अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। किशोर कौशल ने कहा कि झारखंड चैप्टर पहले भी सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहा है और आने वाले दिनों इस तरह की गतिविधियां बढ़ाई जाएंगी। मौके पर मनोज मलयानिल, राजेश कुमार, प्रभात उपाध्याय, प्रो संतोष उरांव आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.