आरा, अप्रैल 16 -- पीरो, संवाद सूत्र। अनुमंडल मुख्यालय में डिजिटल लाइब्रेरी बनाने की कवायद शुरू कर दी गयी है। डीएम तनय सुलतानिया के निर्देश पर गुरुवार को स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन के कार्यपालक अभियंता और एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय ने स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद नगर परिषद क्षेत्र के इब्राहिमपुर मौजा में आरा-सासाराम स्टेट हाईवे के किनारे 11 डिसमिल जमीन उपलब्ध करा दी गई। इसके लिए यहां इब्राहिमपुर सामुदायिक भवन जर्जर भवन हटाया जायेगा। प्रस्ताव भेजे जाने के बाद यहां डिजिटल लाइब्रेरी बनने का रास्ता साफ हो गया। लाइब्रेरी बनी तो पीरो, चरपोखरी और तरारी के गांवों में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। यह भी पढ़ें- नरियालगांव में बनेगा कृषि महाविद्यालय -----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...