हरदोई, अप्रैल 10 -- मल्लावां। ग्राम इब्राहिमपुर में ग्रामवासियों के सामूहिक श्रम, समर्पण और आपसी सहयोग से निर्मित अजंता बुद्ध विहार एवं अम्बेडकर पार्क में स्थापित भगवान गौतम बुद्ध व बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की भव्य प्रतिमाओं का विधिवत अनावरण समारोह हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा नेता बृजेश कुमार वर्मा 'टिल्लू भैया' ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में जागरूकता, एकता और समानता को मजबूत करते हैं। समिति के अतुल गौतम, भैयालाल आजाद, सर्वेश गौतम, रामअवतार वर्मा, राजकुमार, बबलू, शिवलाल, राजेश सैनी प्रदेश सचिव, विप्र प्रधान प्रदेश सचिव, अभिषेक पटेल, बुद्धि प्रकाश पटेल, अनुराग पटेल, कुलदीप यादव और विकास अर्कवंशी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.