इब्राहिमपुर में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, 16 लोगों पर मुकदमा दर्ज
हरिद्वार, जून 23 -- पथरी, संवाददाता। ग्राम इब्राहिमपुर में रविवार देर शाम दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट, लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला करने का एक दूसरे पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मंगलवार को दोनों पक्षों की तहरीरों के आधार पर क्रॉस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष की ओर से गांव निवासी वाजिद ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि विरोधी पक्ष के आठ लोगों ने उस पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया। सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से शमीम निवासी इब्राहिमपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पुत्र रुस्तम नमाज पढ़ने मस्जिद गया था, जहां किसी बात को लेकर विवाद ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.