बागपत, मार्च 10 -- बागपत। इब्राहिमपुर माजरा गांव में दुकान से सामान लेकर लौट रहे दो भाइयों पर चार युवकों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने नामजद सहित चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी इनाम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके भाई उस्मान और मोमिन गांव की एक दुकान से सामान लेने गए थे। सामान लेकर लौटते समय गली में गांव के ही सोनू, मोनू और दो अज्ञात युवकों ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। शोर-शराबा सुनकर मौके पर ग्रामीण पहुंच गए, जिसके बाद सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायलों को उपचार के लिए बड़ौत सीएचसी में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष सूर्यदीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सोनू, मोनू निवासी इब्राहिमपुर माजरा और द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.