जहानाबाद, जनवरी 21 -- कुर्था, निज संवाददाता इब्राहिपुर पैक्स चुनाव के लिए अध्यक्ष पद पर सुरेन्द्र सिंह ने नामांकन किया। सुरेन्द्र सिंह के साथ ग्यारह सदस्यों ने भी अपना नामांकन पत्र भरा। बतौर चुनाव पदाधिकारी कुर्था की प्रखंड विकास पदाधिकारी निशा कुमारी ने बताया कि बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए एक तथा ग्यारह सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र आया। गुरुवार को नामांकन का अंतिम दिन है। स्मरणीय है कि नामांकन पत्र भरने वाले सुरेन्द्र सिंह पूर्व में भी अध्यक्ष पद के लिए चुने गए थे। दूसरी बार के लिए अपने सदस्यों के साथ नामांकन पत्र भरा। नामांकन हॉल से निकलते ही लोगों ने उन्हें फूल माला से लाद दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.