प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 19 -- सदहा/अमरगढ़, हिंसं। आसपुर देवसरा इलाके के दफरा गांव में मंगलवार दोपहर तम्बूरा नाले में नहाते समय डूबने से मृत दोनों किशोर के शव देररात इब्राहिमपुर घाट पर गोमती नदी किनारे दफन कर दिए गए। किशोरों की मौत से दोनों परिवार में रात भर कोहराम मचा रहा। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के दफरा गांव से गुजरे तम्बूरा नाले में नहाते समय प्रदीप वर्मा का 11 साल का बेटा अनव और मूल नारायण वर्मा का 12 साल का बेटा विक्रम डूब गए थे। साथ नहाने गए बच्चों की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत बाहर निकाला लेकिन उनकी मौत हो गई थी। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: उफनाए नाले में नहाते समय डूबने से दो किशोरों की मौत सीएचसी में उन्हें मृत घोषित करने के बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा किया लेकिन बाद...