भभुआ, मई 21 -- शिविर में भाग लेने आए अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों ने दिए आवेदन बंदोबस्त जमीन पर दखल-कब्जा दिलाने के लिए सीओ को आवेदन भेजा (पेज चार) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड की भितरीबांध पंचायत के इब्राहिमपुर गांव में गुरुवार को जनजातीय गरिमा उत्सव मनाया गया। इसमें अनुसूचित जनजाति के साथ-साथ गांव के अन्य वर्ग के लोगों ने भी भाग लिया था। शिविर में आए लोगों से सरकार द्वारा अनुसूचित जनजाति से संबंधित संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। उनकी समस्या से संबंधित आवेदन लिए गए। अधिकांश आवेदन निपटाए गए। कुछ लोगों ने आवेदन देकर बताया कि उनका लाल कार्ड बना है। यह भी पढ़ें- इब्राहिमपुर गांव में मनाया गया जनजातीय गरिमा उत्सव लेकिन, जमीन की मापी कराकर दखल नहीं कराया गया है। ऐसे आवेदन को निष्पादित करने के लिए सीओ को दिया जाएगा, बंदोबस्त जमीन प...