हरिद्वार, अप्रैल 16 -- पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम इब्राहिमपुर में हुए खूनी संघर्ष प्रकरण में फरार चल रहे दो और इनामी आरोपियों को पथरी पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार सात अप्रैल को इब्राहिमपुर गांव में दो भाइयों के बीच संपत्ति बंटवारे का विवाद अचानक हिंसक संघर्ष में बदल गया था। घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज किया और आरोपियों की धरपकड़ शुरू की। पथरी पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। इससे पूर्व पुलिस तीन इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.