हरिद्वार, अप्रैल 13 -- क्षेत्र के ग्राम इब्राहिमपुर में भूमि विवाद में हुए खूनी संघर्ष के मामले में फरार चल रहे छह आरोपियों को पथरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम लगातार फरार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। सात अप्रैल को इब्राहिमपुर गांव में दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें जमकर लाठी-डंडे और पत्थरबाजी हुई थी। इस घटना में एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। तभी से सभी आरोपी फरार हो गए थे और लगातार ठिकाने बदल रहे थे।पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मुखबिर तंत्र और एसओजी की मदद ली, जिसके बाद बड़ी सफलता हाथ लगी। फरार नौ आरोपियों में से छह को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरो...