जहानाबाद, दिसम्बर 17 -- कुर्था, निज संवाददाता इब्राहिपुर पैक्स चुनाव को लेकर मतदाता सूची का प्रकाशन जिला प्रशासन की ओर से विगत 13 दिसम्बर को कर दिया गया है। दावा एवं आपत्ति के लिए 23 दिसंबर तक समय दिया गया है। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी निशा कुमारी ने बताया कि निर्धारित अवधि तक उक्त पैक्स के निवासी अपनी ओर से आपत्ति एवं दावा कर सकते है। निर्धारित अवधि के पश्चात अंतिम रूप से सूची प्रकाशित कर दिए जायेंगे और बाद में किसी प्रकार के आवेदन पर विचार नहीं किये जायेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...