इबोला वायरस का खतरा, युगांडा से आई महिला की जांच शुरू; जानिए क्या हैं लक्षण
नई दिल्ली, मई 27 -- अफ्रीकी देशों में उत्पात मचाने वाले खतरनाक वायरस इबोला अब पैर पसार रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक युगांडा से भारत आई एक महिला में इबोला वायरस जैसे संदिग्ध गंभीर लक्षण दिखाई दिए हैं। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक महिला को फिलहाल मेडिकल फैसिलिटी में क्वारंटीन कर दिया है और एहतियात के तौर पर जांच शुरू कर दी गई है। बता दें कि मृत्यु दर के मामले में यह वायरस कोरोना वायरस से कहीं ज्यादा खतरनाक है। इससे पहले डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, युगांडा और दक्षिणी सूडान जैसे देशों में इस वायरस की वजह से अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इबोला वायरस इतना घातक इसीलिए माना जाता है क्योंकि इससे संक्रमित मामलों में मृत्यु दर 50 से 90 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। यह भी पढ़ें- अफ्रीकी देशों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.