इबोला के चलते एयर सुविधा पोर्टल शुरू
नई दिल्ली, जून 25 -- केंद्र सरकार ने इबोला प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों के लिए एयर सुविधा पोर्टल की शुरुआत की है। इसके तहत यात्रियों को भारत की यात्रा करने से पहले स्व घोषणा करनी होगी। यह कोविड काल की भांति का इंतजाम है। दिल्ली पहुंचने पर यात्रियों को भरा हुआ स्वघोषणा फार्म दिखाना होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बयान जारी कर ये जानकारी दी। दरअसल, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अफ्रीकी देशों में फैले इबोला को सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है। जिसके चलते यह इंतजाम किए गए हैं ताकि रोग के प्रसार को रोका जा सके। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के सहयोग से विकसित इस पोर्टल पर अंतरराष्ट्रीय आगमन वाले यात्रियों को आव्रजन मंजूरी से पहले अनिवार्य ऑनलाइन स्वास्थ्य स्व-घोषणा पत्र जमा करना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.