इबोला का खौफ; दिल्ली एयरपोर्ट पर 'एयर सुविधा 2.0' शुरू, यात्रियों को करना होगा यह काम
नई दिल्ली, जून 25 -- केंद्र सरकार ने इबोला प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों के लिए 'एयर सुविधा 2.0' पोर्टल की शुरुआत की है। इसके तहत यात्रियों को भारत की यात्रा करने से पहले हलफनामा देना होगा। यह कोरोना काल जैसी व्यवस्था है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बयान जारी कर बताया कि इस नई व्यवस्था के तहत दिल्ली पहुंचने पर यात्रियों को यह ऑनलाइन हलफनामा (सेल्फ डिक्लेरेशन फार्म) दिखाना होगा। बता दें कि डब्ल्यूएचओ ने अफ्रीकी देशों में फैले इबोला संक्रमण को सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है। इबोला का संक्रमण भारत ना पहुंचे इसके लिए उक्त इंतजाम किए गए हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के सहयोग से विकसित इस पोर्टल पर दूसरे मुल्कों से आने वाले यात्रियों को आव्रजन मंजूरी से पहले अनिवार्य ऑनला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.