मुजफ्फरपुर, जुलाई 17 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददता। इबोला वायरस को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रायलय ने सभी राज्यों को फिर से सतर्क किया है। इस बारे में मंत्रालय की तरफ से राज्य स्वास्थ्य विभाग को पत्र भेजा गया है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने मुजफ्फरपुर सहित सभी जिलों के सीएस को पत्र लिखा है। इसमें निर्देश दिया गया है कि स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले वायरल बुखार के मरीजों की इबोला की जांच की जाए। किसी मरीज में इबोला के लक्षण मिलते हैं तो उसे आइसोलेट किया जाए।

इबोला वायरस की तैयारी निर्देश दिया गया है कि इबोला को लेकर सभी अस्पतालों में पीपीई किट भी रखे जाएं। अस्पतालों में एक आइसोलेशन वार्ड भी तैयार रखे जाएं। इसके अलावा वार्ड में ऑक्सीजन की व्यवस्था की जाएगी। विभाग ने सभी जिलों को निर्देश दिया है कि बाहर से आने वाले लोगों...