इबिया की मासिक बैठक में उद्यमियों के मुद्दों पर हुई चर्चा
भागलपुर, मई 31 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ईस्टर्न बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की कार्यसमिति की मासिक बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक में उद्यमियों एवं संस्था से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने की। अध्यक्ष ने बताया कि जून माह में सभी सदस्यों के परिवारों के लिए आर्ट गैलरी भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। साथ ही एमएसएमई दिवस मनाने तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और साइबर क्राइम विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में पूर्व अध्यक्ष गोविंद अग्रवाल, अमर्त्य बंधुल, रोहन साह, रूपेश बैद, श्रवण भगत, ओ.पी. सिंह, राजीव प्रदीप आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- इबिया की मासिक बैठक में उद्यमियों के मुद्दों पर हुई चर्चा यह भी पढ़ें- बरेली बैठक में शहर से जाएंगे 100 व्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.