संभल, फरवरी 20 -- संभल । पाक महीने रमजान का आज पहला जुम्मा है। इस मौके पर शहर की मस्जिदों में नमाज़ के लिए बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के पहुंचने की संभावना है। खासकर शहर की जामा मस्जिद में विशेष रौनक रहने की उम्मीद है। प्रशासन ने एहतियातन सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए हैं। जामा मस्जिद के आसपास पुलिस बल की तैनाती रहेगी, साथ ही प्रमुख चौराहों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है। संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त और वाहन चेकिंग की व्यवस्था की गई है ताकि नमाज़ शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके। जनपद की अन्य प्रमुख मस्जिदों पर भी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे। सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की जाएगी और ट्रैफिक व्यवस्था को भी सुचारु रखने की तैयारी की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...