आरा, मार्च 10 -- -घरों में प्रतिदिन विभिन्न तरह के बनते हैं पकवान और व्यंजन बिहिया। निज संवाददाता मार्च के महीने में पड़ रही गर्मी रोजेदारों के हौसलों की खूब इम्तेहान ले रही है। फिर भी उनका उत्साह फीका नहीं पड़ रहा है। इस पाक महीने को लेकर मुस्लिम बहुल बस्तियों व मुहल्लों में चहल-पहल है। रोजेदार अपने नजदीक की मस्जिदों में खुदा की इबादत करने के लिए बड़ी संख्या में जुट रहे हैं। इससे नगर सहित जिले की सभी मस्जिदें इबादतगारों से गुलजार रह रही हैं। रमजान के इस मुकद्दस माह में रमजान की अहमियत रोजेदारों के लिए खास मायने रखती है। भोर में की जाने वाली सहरी के बाद रोजा शुरू होती है और शाम में इफ्तार के वक्त खत्म होती है। इस दौरान रोजेदारों को खाने-पीने की चीजों से दिनभर दूर रहना पड़ता है। जो रोजेदार अपने दैनिक कार्यों व व्यवसायों में मशगुल रहते हैं,...