उरई, मार्च 3 -- उरई। रमजान रमजान उल मुबारक मौके पर रूहानियत के माहौल में हजरत बाबा पदम शाह के अस्ताने पर उर्स कमेटी की ओर से आयोजित आठ दिवसीय तराबीह मुकम्मल की गई। मुफ़्ती तारिक बरकाती ने आठ रातों में कुरान-ए-पाक की तिलावत पूरी की। समापन पर सलातो-सलाम पेश कर मुल्क की तरक्की, भाईचारे और अमन-चैन की दुआ मांगी गई। तरावीह के दौरान आलिम -ए-दीन हाफिज युसूफ बरकाती ने रमजान का फलसफा बयान करते हुए कहा कि यह महीना आत्मशुद्धि, सब्र और इंसानियत का पैगाम देता है। मौलाना जमील अहमद कादरी, कारी शम्सुल कमर, हाफिज मंजूर, कारी हसन और हाफिज फिरोज रहमानी सहित अन्य उलेमा मौजूद रहे। नौजवानों ने नाते नबी पेश की। उलेमाओं का साफा व फूल-मालाओं से इस्तकबाल किया गया। बड़ी संख्या में नमाजी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...