हजारीबाग, फरवरी 3 -- हजारीबाग। वरीय संवाददाता शब-ए-बरात तीन फरवरी को पूरे अकीदत और सादगी के साथ मनाई गयी। इस मौके पर हजारीबाग शहर और आसपास के इलाकों में घरों और मस्जिदों में खूबसूरत रोशनी की गई। मस्जिदों में नमाज़, दुआ और कुरान की तिलावत का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। इस खास रात में लोगों ने अपने घरों और कब्रिस्तानों में जाकर मरहूम परिजनों को याद किया। फातिहा पढ़ी गई और उनके लिए मगफिरत की दुआ मांगी गई। बुजुर्गों का कहना है कि शब-ए-बरात अल्लाह से माफी मांगने और नेक रास्ते पर चलने की रात है। शहर की मस्जिदों में खास दुआओं का आयोजन किया गया। लोगों ने अपने परिवार, समाज, देश और पूरी दुनिया में अमन और शांति के लिए दुआ की। कई इलाकों में पूरी रात इबादत होती रही, वहीं युवाओं और बच्चों में भी इस रात को लेकर खास उत्साह देखा गया। धार्मिक जानकारों के ...