संभल, मार्च 21 -- ईद के पावन मौके पर जिलेभर की ईदगाहों में खुशी और भाईचारे का अनोखा नजारा देखने को मिला। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग ईद की नमाज अदा करने के लिए ईदगाहों में उमड़ पड़े। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने देश और दुनिया में अमन-चैन और तरक्की के लिए दुआ मांगी। इसके बाद एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और खुशियां बांटीं। पूरे जनपद में ईद का त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया गया। सुरक्षा के लिहाज से भी प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। ईदगाहों पर कड़े इंतजाम किए गए, जहां ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए लगातार निगरानी रखी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...