गिरडीह, सितम्बर 30 -- जमुआ, प्रतिनिधि। भाकपा माले के वरिष्ठ नेता स्व. कॉमरेड इबनुल हसन बसरु की 17वीं बरसी पर मंगलवार को जमुआ स्थित पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत एक मिनट का मौन रखकर बसरू समेत पार्टी के शहीदों और दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के मुद्दे को लेकर आक्रोश मार्च निकाला। यह भी पढ़ें- Ara News: मतदाता सूची से नाम हटाने के विरोध में माले का प्रदर्शनश्रद्धांजलि सभा का आयोजन लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला होने का लगाया आरोप: सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले के पोलित ब्यूरो सदस्य विनोद सिंह ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में लोकतांत्रिक और संवैधानिक संस्थाओं ...