इटावा औरैया, मार्च 15 -- क्षेत्र के कटेखेड़ा गांव में समाजसेवी मोहम्मद आमीन भाई के आवास पर रमज़ान के पवित्र महीने के अवसर पर रोज़ा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इफ्तार कार्यक्रम में गंगा-जमुनी तहज़ीब और आपसी भाईचारे की सुंदर झलक देखने को मिली। इफ्तार के समय विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोग एक ही दरी पर पंक्तिबद्ध बैठकर खजूर, फल और अन्य व्यंजनों के साथ रोज़ा खोलते नजर आए। इस दौरान आपसी सौहार्द, अपनापन और सम्मान का माहौल बना रहा। रोज़ेदारों ने देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ मांगी। इस मौके पर क़ौमी तहफ्फुज कमेटी के संयोजक खादिम अब्बास, मंसूरी समाज के अध्यक्ष हाजी गुड्डू मंसूरी, अंसारी समाज के अध्यक्ष अतिकुर रहमान, इमरान खान फरीदी, सपा नेता जैनुल आब्दीन, कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष मलखान सिंह, बसपा पूर्व महासचिव इमरान खान, ह...