बहराइच, मार्च 7 -- नवाबगंज/मिहीपुरवा। मिहींपुरवा नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह पुरानी चिक मंडी में नौजवानों की तरफ से रोजा इफ़्तार का आयोजन किया गया । जिसमें नगर के सैकड़ों रोजदारों ने पहुंचकर एक साथ रोज इफ्तार पार्टी में शामिल होकर देश दुनिया में अमन चैन की दुआ मांगी। इस दौरान काफी संख्या में रोजेदार, बच्चे सभी पार्टी में मौजूद रहे । इंतजामकार इरफान खान, फुरकान इराकी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली राइन, शाबान खान, एजाज हाशमी, शोएब सिद्दीकी, अफाक हाशमी सहित दर्जन भर थे।वहीं नवाबगंज के मरकजी हज्जिन मस्जिद में 14 वें रमजान पर तरावीह में कुरान मुकम्मल हुआ। मौलाना डॉ. महबूब अहमद कासमी ने रमजान और कुरान की बरकत, तरावीह व रोजे की फजीलत बयान की। 14 वें रमजान को तरावीह में कुरान मुकम्मल हो गई। डॉ. कासमी ने कहा कि तरावीह अभी खत्म नहीं हुई है। तर...