जौनपुर, मार्च 8 -- जौनपुर, संवाददाता। नगर के बेगमगंज स्थित मदरसा जामिया इमाम जाफर सादिक में पवित्र रमजान माह के मौके पर 17 रमजान को शिया धर्मगुरु मौलाना सफदर हुसैन जैदी की ओर से रोजा इफ्तार का आयोजित हुआ। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न इलाकों से आए सभी मजहब के लोगों ने हिस्सा लिया। एक साथ रोजा इफ्तार कर आपसी भाईचारे, प्रेम और एकता का संदेश दिया। इफ्तार से पहले आयोजित मजलिस में मौलाना डॉ. काजिम मेंहदी उरूज ने कहा कि पैगम्बर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद का संदेश पूरी इंसानियत के लिए अमन और मोहब्बत का पैगाम है। उन्होंने कहा कि रमजान बरकतों और रहमतों का महीना है, जिसमें इंसान को बुराइयों से दूर रहकर अच्छे काम करने की प्रेरणा मिलती है। मौलाना सफदर हुसैन जैदी ने कहा कि रमजान में नेकियों का शवाब कई गुना बढ़ जाता है। शिया समुदाय की नमाज मौलाना सफदर हुसैन ...