नई दिल्ली, मार्च 15 -- Rajya Sabha Elections 2026: एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अख्तरूल ईमान ने सोमवार को होने वाले राज्यसभा की पांच सीटों के लिए चुनाव में राजद उम्मीदवार को पार्टी विधायकों द्वारा समर्थन देने का एलान किया। रविवार को अख्तरूल ईमान के सरकारी आवास पर रविवार को आयोजित दावत -ए- इफ्तार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव शामिल हुए। सोमवार को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर विपक्ष के उम्मीदवार के उम्मीदवार की जीत को लेकर इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा था। दावत-ए- इफ्तार के इस मौके पर अख्तरूल ईमान ने पार्टी के रुख पर चुप्पी साधे रखी थी और पहले कहा कि एआईएमआईएम के उम्मीदवारों का रुख सोमवार को दिन के 11 बजे ही स्पष्ट होगा । लेकिन, बाद में मीडिया से बातचीत में अख्तरूल ईमान ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से बातचीत...