रामपुर, मार्च 7 -- रामपुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता फैसल खां लाला की ओर से बरेली गेट स्थित एक मैरिज हॉल में इफ्तार पार्टी का आयोजन हुआ। जिसमें पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। संजय सिंह ने कहा कि रमजान का मुबारक महीना इंसानियत, सब्र और बराबरी का सबक देता है। उन्होंने कहा कि देश की तरक्की और खुशहाली के लिए जरूरी है कि समाज में मोहब्बत, अमन और भाईचारे का माहौल कायम रहे। आम आदमी पार्टी इसी उसूल के साथ हर तबके के लोगों को साथ लेकर चलने की सियासत कर रही है और ऐसे आयोजन इस देश की जरूरत है। प्रदेश प्रवक्ता फैसल खां लाला ने कहा कि रमजान का पाक महीना सब्र, रहमत, भाईचारे और इंसानियत की खिदमत का पैगाम देता है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा मोहब्बत, अमन और इंसाफ की सियासत पर यकीन रखती ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.