सिद्धार्थ, मार्च 12 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज कस्बा के इटवा मार्ग पर स्थित एक टेंट हाउस के सामने बुधवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। मगरिब (शाम) की अज़ान सुनकर एक साथ बैठे अकीदतमंदों ने रोज़ा खोला। इस दौरान देश में अमन चैन व तरक्की की दुआ मांगी गई। इफ्तार पार्टी में शामिल विधायक सैयदा खातून ने कहा कि रमजान के मुबारक महीने में रोज़ा रखकर तय समय की इबादत करने से बहुत सवाब (पुण्य) मिलता है। ग़रीब बेसहारा लोगों की मदद करना व इफ्तार का आयोजन कर रोज़ा खोलवाना आपसी सौहार्द को बढ़ाना सिखाता है। प्रधानाचार्य अहमद फरीद अब्बासी ने कहा कि रोज़ा रखने वाले लोगों को एकत्रित कर इफ्तार में रोज़ा खोलवाना बेहतरीन कार्य है। समाज के सक्षम लोगों को ऐसे आयोजन करने की जरूरत है। इस दौरान रज्जन, सरफराज राही, शाहिद हुसैन,अजय यादव, डॉ अतीउल...