बाराबंकी, मार्च 12 -- बेलहरा। ग्राम पंचायत कैथा स्थिति भट्ठे पर गुरुवार को रोज़ा इफ्तार का आयोजन किया गया। जिसमें रोज़ेदारों ने रोज़ा खोला और देश में अमन चैन की दुआ की। माह-ए-रमजान में इफ्तार पार्टी के दूसरे दौर में भट्ठा मालिक ज़ाकिर मंसूरी ने इफ्तारी का आयोजन किया। जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों रोज़ेदारों ने शिरकत की। इस मौके पर ज़ाकिर मंसूरी ने कहा कि रमज़ान का महीना बहुत ही बरकत का महीना है। इस माह गरीबों की मदद करने वालों पर अल्लाह ग़ैब से मदद करता है और रोज़ा इफ्तार में लोगों से मिलकर आपसी भाईचारा बढ़ता है। मग़रिब की नमाज़ मौलाना कुर्बान साहब ने अता कराई और बाद में मुल्क में अमन चैन की दुआ की। मुकद्दस रमजानइफ्तार (13 मार्च) रोजा शुक्रवारसुन्नी शिया06:16 बजे शाम 06:25 बजे शामसहरी (14 मार्च) रोजा शनिवारसुन्नी शिया04:57 बजे सुबह 04:49 बजे सुबह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.