वाराणसी, मार्च 17 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बजड़े (बड़ी नाव) पर इफ्तार पार्टी के दौरान चिकन बिरयानी खाने और उसका अवशेष गंगा में फेंकने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने 14 लोगों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को इफ्तार पार्टी की वीडियो भी उपलब्ध कराई है। आरोपियों पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने, जल प्रदूषण समेत अन्य धाराएं लगाई गई हैं। तहरीर में रजत जायसवाल ने कहा है कि मां गंगा सनातन धर्म अनुयायियों की आस्था का प्रमुख केंद्र हैं और देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु प्रतिदिन गंगा जल का आचमन करने आते हैं। ऐसे पवित्र स्थल पर इस प्रकार की गतिविधि निंदनीय है। उनका आरोप है कि इस घटना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.