बदायूं, मार्च 20 -- बदायूं। इंटेलेक्चुअल सोशल वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा सर सैय्यद पैरा मेडिकल कॉलेज में रोज़ा इफ्तार एवं ज़कात वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें शहर के करीब 300 डॉक्टरों व समाजसेवियों ने शिरकत की। संस्था ने ज़रूरतमंदों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु सिलाई मशीन, साइकिल, ठेला और राशन किट वितरित किए। अध्यक्ष डॉ. अय्यूब अंसारी ने खिदमत-ए-ख़ल्क़ पर ज़ोर दिया, वहीं आयोजक डॉ. शकील अहमद ने इसे सकारात्मक परिवर्तन का आंदोलन बताते हुए कहा कि रोज़गार देना ही सच्ची ज़कात है। डॉ. गयासुर्रहमान, डॉ. आमिर, डॉ. इत्तेहाद आलम व सचिव डॉ. खुर्रम ने भी विचार रखे। इस मौके पर डॉ. फैज़ान, डॉ. रिज़वान, डॉ. क़ादिर, डॉ. अमन आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...