जौनपुर, मार्च 15 -- मड़ियाहूं। रानी झील मोहल्ले में नगर पंचायत अध्यक्ष रुकसाना कमाल फारूकी की ओर से शनिवार को रोजा इफ्तार पार्टी आयोजित की गई। कार्यक्रम शाम को शुरू हुआ, जिसमें नगर और आसपास के क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इफ्तार पार्टी में रोजेदारों ने सामूहिक रूप से रोजा खोला और एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। इस अवसर पर आपसी भाईचारा, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश साझा किया गया। लोगों ने रमजान के पवित्र महीने की महत्ता के बारे में बताते हुए समाज में प्रेम और सद्भाव बनाए रखने की अपील की। नगर पंचायत अध्यक्ष रुकसाना कमाल फारूकी ने कहा कि रमजान का महीना त्याग, सेवा और इंसानियत का संदेश देता है। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी मेलजोल और भाईचारा मजबूत होता है। इफ्तार पार्टी में नगर के कई प्रमुख लोग, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस...