बलिया, मार्च 18 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। सहतवार कस्बा स्थित चेयरमैन सरिता सिंह के आवास पर मंगलवार की शाम रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन हुआ। इसमें क्षेत्र के विभिन्न वर्ग के लोगों की भागीदारी रही, जहां गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की मिसाल देखने को मिली। रमजान के माह में आयोजित इफ्तार पार्टी में हिंदू और मुस्लिम समाज के लोग एक ही पंक्ति में बैठकर अजान की पुकार होने पर रोजा खोलते दिखे। इसके बाद सामूहिक रूप से नमाज पढ़ी गई तथा अल्लाह से मुल्क और समाज की सलामती को दुआ मांगी गई। इसके बाद सभी ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी और क्षेत्र में अमन, शांति व खुशहाली की कामना की। मुख्य अतिथि विधायक मु रिजवी ने कहा कि सहतवार सदियों से आपसी प्रेम, सद्भाव और गंगा-जमुनी संस्कृति की मिसाल रही है। रमजान का महीना त्याग, संयम और इंसानियत का संदेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.