लातेहार, मार्च 20 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। पवित्र माह ए रमजान के अवसर पर गुरुवार को बालूमाथ थाना परिसर एवं ग़ालिब कॉलोनी स्थित उमर मस्जिद में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद रवानी ने किया। इस अवसर पर बालूमाथ एवं आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों रोजेदारों और गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इफ्तार से पूर्व सामूहिक दुआ हुई,जिसमें मुल्क की तरक्की,अमन शांति और आपसी भाईचारे की कामना की गई। साथ ही लोगों को गुनाहों से दूर रहने और नेक रास्ते पर चलने की प्रेरणा दी गई। इफ्तार पार्टी में पुलिस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ साथ बड़ी संख्या में रोजेदार शामिल हुए। कार्यक्रम ने सामाजिक समरसता और सौहार्द का एक सकारात्मक संदेश दिया गया। मौके पर पुलिस निरीक्षक देवेंद्र कुमार,गौतम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.