इफ्तार पार्टी के दौरान मांगी खुशहाली के लिए दुआ
मुजफ्फरपुर, मार्च 16 -- मोतीपुर हिन्दुस्तान संवाददाता। रमजान के 27वें रोजा पर ठीकहा वासुदेवा गांव स्थित मस्जिद में सोमवार की शाम इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक पार्टी के लोग शामिल हुए। यह पार्टी हिंदू-मुस्लिम एकता का परिचायक दिखी। मस्जिद के इमाम हाफिज मो. नौशाद ने खास दुआ कराई और मुल्क में अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। दुआ के बाद सभी रोजेदारों ने रोजा इफ्तार किया। जामा मस्जिद के इमाम के अलावा दर्जनों की संख्या में स्थानीय व राजनीतिक गलियारों के लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.