गढ़वा, मार्च 17 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के सोनपुरवा गांव स्थित झपही टोला निवासी युवा समाजसेवी सह अहमद ग्रुप प्राइवेट लिमिटेड के ठेकेदार मो इशहाक अहमद और मो याकूब अहमद के आवास पर पवित्र रमजान माह के अवसर पर भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन सोमवार शाम किया गया। मौके पर क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों के गणमान्य व्यक्तियों, समाजसेवी शामिल हुए। उस दौरान मो याकूब अहमद के पुत्र जैद अहमद का पहला जन्मदिन भी केक काटकर बनाया गया। पूर्व मंत्री ने कहा कि रमजान का पवित्र महीना त्याग और संयम का महीना माना जाता है। सभी लोग रोजा रखते हुए लोग अपने समाज, परिवार व वतन की सलामती की दुआ भी करते हैं। मौके पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य जवाहर पासवान, जिला अध्यक्ष शंभू राम, तनवीर आलम, फरीद खान , मंजर खान, फूजैल खान, जिला पार्षद धर्मेंद्र कुमार सिंह सहित ...