मेरठ, मार्च 4 -- बुधवार शाम बड़ा हादसा होते होते टल गया । थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के श्याम नगर में घर में किचन में खाना बनाते समय सिलेंडर में लीकेज होने से घर में आग लग गई । आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया । आग लगने से घर में चीख पुकार मच गई । आग के चलते घर में धुएं का गुबार हो गया । घर में मौजूद करीब 2 दर्जन लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई । बच्चों और महिलाओं को घर से बाहर निकाला गया । गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ । हालांकि कुछ सदस्यों को सांस लेने में दिक्कत आने लगी जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है । घर में खड़ी बाइक, वॉशिंग मशीन ,फ्रिज और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया । जानकारी के मुताबिक श्यामनगर निवासी शाहिद का परिवार रहता है, रोज़ा इफ्तार के वक़्त शाहिद की पत्नी घर के किचन में पकौड़िया तल रही थी । इसी दौरान गैस सिलेंडर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.